Home > स्थानीय समाचार > उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने मनाया होली मिलन समारोह

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने मनाया होली मिलन समारोह

अली अबिद ज़ैदी

लखनऊ | गोमती नगर में स्तिथ लोहिया अस्पताल के सामने ,एल्डिको शॉपिंग कॉमप्लेक्स में शाम 4:00 बजे उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल , व्यापारियों द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । समारोह में व्यापार संगठन के ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम एवं ट्रांसगोमती प्रभारी मनीष पांडे ने बताया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
होली मिलन समारोह में पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अफजल, महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रभारी मनीष पांडे,नगर उपाध्यक्ष साकेत चतुर्वेदी, नगर महामंत्री विजय कनौजिया सहित विभिन्न बाज़ारो के पदाधिकारी एवं व्यापारी शामिल रहे।
आदर्श व्यापार मंडल लोहिया अस्पताल इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने सभी व्यापारियों को चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया, व्यापारियों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाइयां दी।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा आगामी लोकसभा चुनाव में व्यापारियों का वोट निर्णायक होगा ,व्यापारियों का वोट सरकार बनाने में मुख्य भूमिका निभाएगा ,उन्होंने व्यापारियों से अपीले करते हुए कहा की चुनाव में मतदान अवश्य करे , लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ा हथियार है।
साथ ही संजय गुप्ता द्वारा संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को “व्यापारी- रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों में ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, संरक्षक डॉ.रजनी कांत , नगर उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी, संयोजक डॉ आशुतोष सिंह तथा लोहिया इकाई के अध्य्क्ष धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीत कुमार , उपाध्यक्ष जसमीत सिंह एवं यादवेंद्र सिंह तथा कई अन्य का नाम मुख्य रूप में शामिल रहा। इस अवसर पर लोहिया अस्पताल में आए हुए मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए निशुल्क भोजन का भी आयोजन किया गया और सभी मरीजों के स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *