Home > स्थानीय समाचार > 817 करोड़ रूपये की लागत से होगा ग्रीन कारिडोर के पहले फेज के भाग-1 का निर्माण

817 करोड़ रूपये की लागत से होगा ग्रीन कारिडोर के पहले फेज के भाग-1 का निर्माण

अवध की अवाज
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में लखनऊ ग्रीन कारिडोर प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। उनके द्वारा लगातार की गई समीक्षा बैठकों के फलस्वरूप टाटा कन्सलटिंग इंजीनियर्स द्वारा इस प्रोजेक्ट के पहले फेज के भाग-1 की संशोधित डी0पी0आर0 लखनऊ विकास प्राधिकरण को सौंप दी गई। डी0पी0आर0 तय होने से अब इस परियोजना का काम जल्द ही स्वरूप लेना शुरू कर देगा।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि ग्रीन कारिडोर प्रोजेक्ट के अंतर्गत गोमती नदी के दोनों किनारों पर प्रथम फेज आई0आई0एम0 रोड से शहीद पथ तक नया बंधा एवं उसके चैड़ीकरण तथा उसके ऊपर सड़क निर्माण किया जाना है। परियोजना के कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ करने के लिए फेज-1 के कार्यों को 03 भागों, क्रमशः आई0आई0एम0 रोड से हार्डिंग ब्रिज तक, हार्डिंग ब्रिज से पिपराघाट तक एवं पिपराघाट से शहीद पथ तक बांटा गया है।
उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने आगे बताया कि टाटा कन्सलटिंग इंजीनियर्स द्वारा प्रस्तुत की गई भाग-1 की डी0पी0आर0 के तहत होने वाले कार्यों की कुल लागत 817 करोड़ रूपये है। इसके अंतर्गत आई0आई0एम0 रोड से हार्डिंग ब्रिज तक गोमती नदी के दोनों किनारों पर लगभग 7 किमी0 लम्बा बंधा निर्माणध्चैड़ीकरण तथा उसके ऊपर फोर लेन सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा गऊघाट पर 270 मी0 लम्बाई का पुल, कुड़ियाघाट से हार्डिंग ब्रिज तक 1050 मीटर लम्बाई का फ्लाई ओवर तथा खदरा से हार्डिंग ब्रिज तक 660 मी0 लम्बाई का फ्लाई ओवर निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इस कारिडोर प्रोजेक्ट में आई0आई0एम0 रोड व हार्डिंग ब्रिज के अतिरिक्त कैटल कालोनी (बुद्धेश्वर मार्ग), गऊघाट, प्रबन्ध नगर योजना एवं फैजलगंज पर इन्ट्री व एग्जिट का प्रस्ताव किया गया है।
प्रोजक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट के सदस्य अनिल कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि इस परियोजना में सिंचाई विभाग के कार्यों में बंधा निर्माण व चैड़ीकरण, आर0ई0 वाल और बैरल आदि निर्माण कार्यों के लिए लगभग लागत 216 करोड़ रूपये है। वहीं, लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित सड़क निर्माण कार्य के लिए 171 करोड़, ब्रिज व फ्लाई ओवर के लिए 256 करोड़ धनराशि आंकलित की गई है। उक्त के अतिरिक्त बंधा निर्माण के लिए प्रस्तावित अधिग्रहण हेतु भूमि 27 हेक्टेयर अनुमानित लागत 62 करोड़ रूपये, कारिडोर के एलाइनमेंट में आने वाले पावर कारर्पोरेशन तथा नगर निगम की परिसम्पत्तियों की शिफ्टिंग के लिए 20 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है। प्रोजेक्ट के इस भाग में गोमती नदी के दोनों किनारों पर 10.6 किलोमीटर लम्बाई का फोर लेन हाइवे और तीन स्थानों पर लगभग 2 किलोमीटर लम्बाई का ब्रिजध्फ्लाई ओवर निर्माण कार्य का प्राविधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *