Home > स्थानीय समाचार > 19 मृतक आश्रितों को मा. महापौर ने वितरित किये नियुक्ति पत्र

19 मृतक आश्रितों को मा. महापौर ने वितरित किये नियुक्ति पत्र

12 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई देकर मा. महापौर ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ। नगर निगम में नव वर्ष के मौके पर जहां 19 मृतक आश्रितो ने नई जिम्मेदारी की शुरुआत की वहीं 12 निष्ठावान कर्मचारियों ने अपनी सेवा समाप्त कर नगर निगम से विदा ली।इस अवसर पर मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी एवं नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह जी द्वारा आयोजन में मौजूद नवनियुक्त कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त होने वाले समस्त कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। लखनऊ नगर निगम विभिन्न संवर्गो में सेवारत कर्मचारियों की आकस्मिक रूप से देहान्त होने की दशा में मृतक आश्रित के जीवन यापन में सहायता हेतु सेवा में लिये जाने का प्राविधान है। उक्त प्राविधानो के अतंर्गत प्राप्त आवेदन एवं समस्त औपचारिकताएं व नियमो का पूर्ण अनुपालन करते हुए निम्नलिखित कर्मियों को सेवा में लिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। आज दिनांक 01 जनवरी, 2024 को मुख्यालय स्थित राजकुमार हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में मा. महापौर श्री सुषमा खर्कवाल जी द्वारा 12 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया, जिनका विवरण निम्नवत है।1-श्री अंकुर बाल्मीकि पुत्र स्व. राजेन्द्र,सफाई कर्मचारी। 2-श्री शिवा पुत्र स्व पुष्पा , सफाई कर्मचारी। 3-श्री ऋषिराज पुत्र स्व सुनील कुमार, सफाई कर्मचारी। 4-श्री राहुल भारती पुत्र स्व बन्नेलाल, सफाई कर्मचारी। 5-श्रीमती रुचि पत्नी स्व विनोद, सफाई कर्मचारी। 6-श्री मुकुल पुत्र स्व श्री सुरेश, सफाई कर्मचारी।7-श्री पंकज कुमार पुत्र स्व रज्जन, सफाई कर्मचारी। 8-श्री आकाश पुत्र स्व मुकेश, सफाई कर्मचारी। 9-श्री शिवा पुत्र स्व अनिल, सफाई कर्मचारी। 10-श्री शिवकुमार पुत्र स्व छोटे, सफाई कर्मचारी। 11-श्री गुड्डू पुत्र स्व जमुना, सफाई कर्मचारी। 12-कु. कोमल पुत्री स्व पप्पू, सफाई कर्मचारी। 13-श्री विशाल भारती पुत्र स्व राजू, सफाई कर्मचारी। 14-श्री मोन्टी पुत्र स्व गुड़िया, सफाई कर्मचारी। 15-श्री करन पुत्र स्व राजकुमार, सफाई कर्मचारी। 16- श्री तुषार प्रताप श्रीवास्तव, बेलदार। 17- श्रीखुशी पांडेय, गैंगमैन 18-श्री राहुल यादव, गैंग मैन 19- श्री मयंक कुमार, गैंग मैन। उक्त आयोजन में मा. महापौर द्वारा मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उनके व उनके परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की गई।मा. महापौर के हाथों से नियुक्ति पत्र पाकर सभी आश्रितों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने मा. महापौर का आभार भी व्यक्त किया। नगर निगम लखनऊ में विभिन्न पदों पर रह कर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी विदाई भी बड़ी धूमधाम से की गयी, जिनका विवरण निम्नवत है। 1-श्री कवि शंकर मिश्रा , लेखा विभाग में लेखाकार। 2- श्री अशोक कुमार यादव, अभियंत्रण विभाग ज़ोन 02 में वर्क सुपरवाइजर। 3-श्री गया बक्श सिंह, अभियन्तरण विभाग ज़ोन 06 में वर्क सुपर वाइजर। 4-श्री बजरंगी दीक्षित,अभियन्तरण विभाग ज़ोन 06 में मेट। 5-श्री किशन, कर विभाग ज़ोन 01 में गैंग कुली। 6-श्रीमती शीला, कक्ष समिति-3 हज़रतगंज में सफाई कर्मी। 7-श्रीमती मालती, कक्ष समिति-3 हज़रतगंज में सफाई कर्मी। 8-श्रीमती रानी, कक्ष समिति-3 हज़रतगंज में सफाई कर्मी। 9-श्री जुगुल किशोर, कक्ष समिति-7 यहियागंज में सफाई कर्मी
10-श्री राजेन्द्र कुमार, कक्ष समिति-9हसनगंज में सफाई नायक। 11-श्री शिमला, कक्ष समिति-2 गणेश गनज में सफाई कर्मी। 12-श्री रामदीन कक्ष समिति-7 यहियागंज में सफाई कर्मी सभी का वृहद रूप से विदाई समारोह सम्पन्न कराया गया और शुभकामनाएं भेंट की गयीं। महापौर महोदया व नगर आयुक्त महोदय द्वारा प्रतिमाह कार्यक्रम को वृहद रूप से किये जाने के आदेश दिये उक्त आयोजन में समस्त अपर नगर आयुक्त, प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान श्रीमती अम्बि बिष्ट जी समस्त जोनल अधिकारी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों सहित अन्य कर्मचारीगण लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम का समापन अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *