Home > स्थानीय समाचार > कल 15 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री लखनऊ में सम्पर्क फार समर्थन कार्यक्रम के अन्तर्गत आधा दर्जन से अधिक विशिष्ट महनीय जनों से भेंट करेगें

कल 15 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री लखनऊ में सम्पर्क फार समर्थन कार्यक्रम के अन्तर्गत आधा दर्जन से अधिक विशिष्ट महनीय जनों से भेंट करेगें

लखनऊ ।  भारतीय जनता पार्टी के सम्पर्क फाॅर समर्थन कार्यक्रम के अन्तगत कल लखनऊ महानगर में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों के सम्मानित विशिष्टजनों से मिलेगें।  प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी व अमर पाल मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ लखनऊ में पद्मश्री डा. मंसूर हसन, हुतात्मा मनोज पाण्डेय के पिता श्री गोपीचंद पाण्डेय, पद्मश्री व थियेटर कलाकार श्री राज बिसारिया, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एच.एन. तिलहरी, शिक्षा विशारद प्रो. भूमित्र देव व सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी. शाही से मिलकर सम्पर्क फाॅर समर्थन कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार के 4 वर्षो की उपलब्धियों की संकलन पुस्तिका भेंट करेंगे।
इसके अतिरिक्त सम्पर्क फाॅर समर्थन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी मेरठ, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई वाराणसी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी बिजनौर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह बस्ती व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश गोरखपुर में रहेगें।
ग्राम चैपाल कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों से ग्राम चैपाल के माध्यम से संवाद स्थापित करने के लिए प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक आजमगढ, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता लखमीपुर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह संत कबीरनगर, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मेरठ, सासद सत्यपाल सैनी सम्भल, सांसद राघव लखनपाल सहारनपुर, महापौर विनोद अग्रवाल मुरादाबाद, महापौर संजीव वालिया सहारनपुर में ग्रामीण वासियों के बीच उपस्थित रहेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *