Home > पूर्वी उ०प्र० > सिद्धार्थ नगर > स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान की निकाली गई रैली

स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान की निकाली गई रैली

रैली का शुभारंभ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया
कार्यक्रम में विदाई समारोह का भी हुआ आयोजन
डुमरियागंज ( सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के न्याय पंचायत परसा इमाद में स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली सोमवार को निकाली गई। रैली का शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी में हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में संगोष्ठी व विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रैली को रवाना करने के बाद जिलाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी ने कहा कि स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर शिक्षकों द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभिभावकों के साथ बैठक भी आयोजित कर नामांकन पर जोर दिया जा रहा है। जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन की तरफ से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक वर्तमान में तमाम जिम्मेदारियों से घिरा हुआ है लेकिन फिर भी अपने कार्यों को बेहतर ढंग से कर रहा है। शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने में सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इस मौके पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सेवानिवृत्त अध्यापक अब्दुल हकीम पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौकनिया को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह, नोडल शिक्षक संकुल सत्यनारायण प्रसाद, शिरीष चंद्र, राममिलन, रामनारायण दुबे, रुस्तम अली, अष्टभुजा प्रसाद, ओबेदुल्लाह, राधेश्याम, अखिलेश चंद्र, अब्दुल मारूफ, संजीव कुमार, संजय पांडे, महिउद्दीन, अंजू ,संगीता, जगदीश मोरिया, जगत राम ,राजू यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *