Home > पूर्वी उ०प्र० > संत सनातन अभियान का हुआ शुभारंभ

संत सनातन अभियान का हुआ शुभारंभ

 

 

ठाकुर द्वारा मंदिर के संतों को सम्मानितकर पूर्व विधायक ने अभियान का आरंभ किया
संतो का सम्मान अर्थात सनातन का सम्मान – राघवेन्द्र प्रताप सिंह
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। रविवार को धर्म रक्षा मंच ने तत्वाधान में शाहपुर स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर के संतो को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। धर्म रक्षा मंच के मुख्य संरक्षक व पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने ठाकुर द्वारा मंदिर के संतों से संवाद कर उनके प्रयासों से समाज में होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना किया। राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सनातन परंपरा के संवाहक एवं सामाजिक समरसता कायम करने के लिए अपना जीवन व्यतीत करने वालों संतों के सम्मान के क्रम में ”संत सनातन सम्मान” अभियान अंर्तगत डुमरियागंज के शाहपुर स्थिति ठाकुर द्वारा मंदिर से पूज्य संतों को सम्मानित कर इस अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान अंतर्गत जनपद के सभी मठ, मंदिरों के संतजनों को सम्मानितकर आशीर्वाद प्राप्त किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत संत सनातन धर्म की नगरी है और संतों के समागम से ही आध्यात्मिकता बढ़ती है। संतों के विचार और समागम से सनातन धर्म का उत्थान होगा और उससे हिंदू राष्ट्र प्रगति करेगा। देश और धर्म अलग नहीं बल्कि एक दूसरे के समागत से बढ़े हैं और बढ़ते रहेंगे। संत समाज राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। संत अपने सद्विचारों से राष्ट्र व समाज को नई दिशा देते हैं। राष्ट्रहित व राष्ट्रीय चेतना के सजग प्रहरी संत समाज हमेशा नए संस्कारों के साथ आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कारों से परिपूर्ण बनाते हैं। इस दौरान दशरथ चौधरी, लवकुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि, चंद्रप्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, लालजी शुक्ला, पप्पू श्रीवास्तव, राजीव अग्रहरि, शत्रुहन सोनी, कमलेंद्र त्रिपाठी, अमरेंद्र त्रिपाठी, रमेशधर द्विवेदी, विनय पाठक, राजकुमार चौधरी, उदय शंकर श्रीवास्तव, राजेश, रामचंद्र यादव, उमाशंकर गौड़ आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *