Home > पूर्वी उ०प्र० > भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहें महा संपर्क अभियान के अंतर्गत टिफिन बैठक का हुआ आयोजन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहें महा संपर्क अभियान के अंतर्गत टिफिन बैठक का हुआ आयोजन


नि० जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित
मोहम्मद अशफ़ाक
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। मंगलवार को दोपहर राप्ती नदी के तट के बगल स्थित मंगल भवन में भाजपा द्वारा चल रहें महा संपर्क अभियान के अंतर्गत टिफिन बैठक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि नि० जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह व मंचासीन अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करने के उपरांत राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी विचार धारा से जुड़े हुए लोग, भाजपा समर्थक, पुराने वरिष्ठ व वर्तमान के भाजपा पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण टिफिन के साथ सम्मलित हुए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी सम्मानितजनों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए नि० जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव ने बताया कि पूर्व की सरकारों में बैठकें फाइव स्टार ए सी होटलों में होती थी, जिससे उनको बाहर की दुनिया व फैली हुई अराजकता, भ्रष्टाचार, अपराधों का ज्ञान नहीं रहता था। उनके कुकृत्यों के कारण जनता ने आपार समर्थन प्रदान कर उन्हें सत्ता से बाहर किया और सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित मोदी व योगी सरकार सत्ता में लाए। पूर्व की सरकारों में गुंडाराज था और भाजपा में कानून का राज यही अंतर हैं जिसके कारण सारा विपक्ष एक तरफ होकर भी भाजपा का मुकबला नही कर पा रहा हैं, जिसका ताजा उदाहरण निकाय चुनाव में भाजपा को एक तरफा विजय प्राप्त हुआ हैं।
राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 9 वर्ष को पार्टी महा संपर्क अभियान के रूप में माना रही हैं वही जनता इनको 9 वर्ष अर्थात नव वर्ष(नए साल) के रूप में माना रही हैं, जिससे आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में जनता के अपार जनसमर्थन से भाजपा को भारी बहुमत से विजयश्री प्राप्त होगा। उन्होंने बताया की ये टिफिन बैठक पार्टी में पहले भी होती रही है, इसके जरिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बातों को सुना जाता है साथ ही साथ उनसे सुझाव भी लिया जाता है। इसमें सब लोग अपने अपने घर से टिफिन लेकर आते हैं और फिर सामूहिक रूप से एक दूसरे के टिफिन से मिल बांटकर भोजन करते हैं। उन्होंने बताया की फर्जी वोटों और वोटरों से सभी को सावधान होने की आवश्यकता हैं। जब तक नागरिक संहिता, जनसंख्या नियंत्रण बिल लागू न हो जाए तब तक हर व्यक्ति को संकल्पबद्ध होकर, वोट आज भाजपा, वोट कल भाजपा और आने वाले समय में भी भाजपा को वोट करना हैं। आने वाली पीढ़ियों के मान, सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए केवल एक ही पार्टी हैं और वह भाजपा हैं। कार्यक्रम को चन्द्र प्रकाश मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश गुप्ता, डॉ० दशरथ चौधरी, नीरा दुबे, चन्द्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा,मधुसूदन अग्रहरि आदि ने सम्बोधित कर उपस्थित लोगों को बूथ विजय का मंत्र बताया और आने वाले 2024 लोक सभा चुनाव में विजयश्री प्राप्त करने के लिए आज से ही जुट जाने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन लवकुश ओझा ओझा ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें मण्डल अध्यक्ष अमरेन्द्र त्रिपाठी ने आए हुए वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ टिफिन साझा करते हुए एक साथ सामूहिक भोजन किया। इस दौरान मनोज मौर्या, दिलीप पाण्डेय, रमेशधर द्विवेदी, विनय पाठक, राजकुमार चौधरी, विनोद श्रीवास्तव, राजीव कुमार आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
मुख्तार की सजा पर बोले पूर्व विधायक
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। मंगल भवन में टिफिन बैठक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्तार अंसारी जैसे माफिया को बहुत पहले ही सजा होनी चाहिए थी, यह तो पूर्व सरकारों के सह व तुष्टिकरण की राजनीति के कारण अभी तक बचा हुआ था। मुख्तार अंसारी की सजा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पारदर्शिता का प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *