Home > पूर्वी उ०प्र० > सर्प दंश से वृद्ध अचेत, रेफर मधुबन

सर्प दंश से वृद्ध अचेत, रेफर मधुबन

मधुबन(मऊ)-स्थानीय थाना क्षेत्र तालरतोय पुरवे में शुक्रवार की रात घर में सो रहे वृद्ध को विषैले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ते ही परिजनों ने उसे समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मण्डाव में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए थाना क्षेत्र के नेवादा (मधुबन) निवासी श्रीकिसुन यादव (65) वर्तमान समय में तालरतोय पुरवे में परिवार समेत रहते हैं। रोजाना की भांति वह शुक्रवार को भोजन के उपरांत अपने बिस्तर पर सो रहे थे। इसी बीच विषैले सांप ने डंस लिया। मुंह से झाग आता देख परिजन दंग रह गए। आनन-फानश में परिजन उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मण्डाव ले गये। जहां उसकी स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *