Home > पूर्वी उ०प्र० > सड़क दुर्घटना में पांच गंभीर, दो रेफर

सड़क दुर्घटना में पांच गंभीर, दो रेफर

विरेन्द्र प्रजापति
मधुबन(मऊ)- स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर शनिवार की सायं सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को पीएचसी मधुबन व सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
 थाना क्षेत्र के मधुबन-दोहरीघाट मार्ग स्थित उंदुरा चट्टी के समीप शनिवार की सायं लगभग साढ़े तीन बजे आमने-सामने हुई बाइकों की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दरगाह कस्बा निवासी संजय मद्धेशिया (40) पुत्र सुबाष, विनोद प्रसाद (22) पुत्र रामचन्द्र व सिकड़ीकोल गांव निवासी अखिलेश प्रसाद (21) पुत्र जयकिसुन, टूनटुन यादव (19) पुत्र बालकिसुन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देख सपा के युवा नेता अखिलेश सिंह राठौर ने रास्ते में रूक गए। घायलों को अपने वाहन से उपचार के लिए पीएचसी मधुबन भेंजवाए। घायलों में संजय मद्धेशिया व  अखिलेश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर भेड़कुल सुल्तानपुर गांव निवासी सेवानंद गोंड (18) पुत्र सुग्रीव बाइक से अनियंत्रित होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *