Home > पूर्वी उ०प्र० > प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों में वितरण किये राहत सामग्री मधुबन

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों में वितरण किये राहत सामग्री मधुबन

मधुबन(मऊ)- तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी पार स्थित देवरिया जिले के श्री राम महाविद्यालय तेलिया कला विद्मालय के प्रांगण में प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ने बाढ़ से प्रभावित मधुबन तहसील क्षेत्र के गांव चक्कीमूसाडोही के लोगों को गुरुवार की सुबह बाढ़ राहत सामग्री वितरित किये। जिसमें शान्ति पत्नी सुरेन्द्र, रिंकू पत्नी धर्मेंद्र, सीमा पत्नी वृजभान, आरती पत्नी जय प्रकाश, पूनम पत्नी लालू, अंजू पत्नी सुरेश समेत 500 लोगों को राहत सामग्री राशन वितरण किया। तटवर्ती इलाके में दर्जनों गांव के हजारों बसें लोग नदी की उफनती लहरों की मार से इन दिनों जूझ रहे हैं। वहीं बाढ़ आपदा से निबटने के लिए जिला व तहसील प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत धरमपुर विसुनपुर के बिनटोलिया गांव का भी भ्रमण करते हुए वहां के लोगों का दुखदर्द जाना व कटान की स्थिति का जायजा लिया। वहीं बाढ़ आपदा से निबटने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। घाघरा के जलस्तर बढ़ने-घटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं बाढ़ पीड़ितों में प्रशासन राहत सामाग्री बटवाने की कवायद में जुट गया है। बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा कर श्री मंत्री जी ने घाघरा की उफनती लहरों को नजदीक से देखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु, पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, सीडीओ आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसडीएम निरंकार सिंह,वीडीओ सुबेदिता सिंह,थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक समेत जिले व तहसील के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *