Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > पुलिस कर्मियों के सम्मान में उत्साहवर्धन हेतु फूलों की वर्षा कर अभिवादन

पुलिस कर्मियों के सम्मान में उत्साहवर्धन हेतु फूलों की वर्षा कर अभिवादन

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। बुधवार को थाना खरगूपुर परिसर में खरगूपुर कस्बे के व भारतीय जनता पार्टी के कुछ संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा नोबेल कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु लगाए गए पुलिसकर्मियों को थानाध्यक्ष खरगूपुर के माध्यम से प्रशंसा पत्र प्रेषित किया गया तथा पुलिस कर्मियों के सम्मान में उत्साहवर्धन हेतु फूलों की वर्षा कर अभिवादन किया गया। थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामधारी दिनकर उपनिरीक्षक रामनिवास, गजानन दुबे, मोहम्मद हयात, आशीष कुमार हेड कांस्टेबल भानु प्रताप यादव, हरी नारायण तिवारी कांस्टेबल राकेश कन्नौजिया,मनोज पासवान,अखिलेश्वर शर्मा, राहुल यादव, मंगला प्रसाद, यादव व रिक्रूट आरक्षी आनंद कुमार, अनिकेत गौतम आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *