Home > पूर्वी उ०प्र० > मुंडन संस्कार में आई महिलाओं के गहनों पर उचक्कों ने किया हाथ साफ रामगढ़

मुंडन संस्कार में आई महिलाओं के गहनों पर उचक्कों ने किया हाथ साफ रामगढ़

विवेक जायसवाल
रामगढ़(बलिया)-हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर घाट पर शुक्रवार को मुंडन संस्कार में आई महिलाओं के गहनों पर उचक्कों ने हाथ साफ कर दिया। जैसे ही महिलाएं उनकी नजर अपने गहनों पर पड़ी, गहने गायब देख उनके होश उड़ गये। जिसकी सुचना महिलाओं ने 100 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुँची 100 पुलिस ने पीड़ितों से मिल खोजबीन शुरू की तो दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ थाने ले गयी। इस मामले में भी पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। रेवती थाना क्षेत्र के संतोष तिवारी के घर से गंगापुर गंगा घाट पर शुक्रवार के दिन मुंडन संस्कार आया हुआ था। जिसमें स्व. श्रीराम लाल श्रीवास्तव की पत्नी लाल मुनि देवी निवासी पृथिव छपरा का 10 ग्राम सोने के चेन, चिंता देवी निवासी नगवा का 12 ग्राम का मँगलशुत्र और देवेन्द्र पांडेय की पत्नी शिला पांडेय का 18 ग्राम का चेन पर हाथ साफ कर दिया। मुंडन संस्कार में आई सभी महिलाएं मुंडन संस्कार कार्यक्रम में व्यस्त थी इसी बीच उच्चकी महिलाएं ने मौके का फ़ायदा उठा गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जैसे से महिलाओं की नजर अपने गर्दन में पहनें गहनों पर पड़ी तो गर्दन से गहने गायब देख उनके होश उड़ गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी गहनें का पता नहीं चले पर तत्काल महिलाओं ने इसकी सुचना 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुँच पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ थाने ले जाकर पूछताछ कर रही। इस वाबत एसो हल्दी सुनील सिंह ने बताया कि मामले के सन्दर्भ में दो महिलाओं को 100 पुलिस थाने लाई है अभी पूछताछ चल रही है, दोष सिद्ध होने पर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *