Home > पूर्वी उ०प्र० > मुख्यमंत्री सामूहिक शादी धूमधाम से सम्पन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक शादी धूमधाम से सम्पन्न

विरेन्द्र प्रजापति
मधुबन(मऊ)-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन शनिवार को मधुबन पाती रोड स्थित खेल के मैदान पर किया गया। कस्बा के पांती रोड स्थित खेल के मैदान में समारोह पूर्वक 35 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। परिजन, रिश्तेदार समेत आयोजकों ने नव दम्पतियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सभी जोड़ों को वस्त्र, बर्तन सेट,गहने व कम्बल उपहार स्वरूप दिया गया। वहीं कन्या के बैंक खाते में सरकार की तरफ से 20 हजार रुपये देने की व्यवस्था की गई है। लोगों से खचाखच भरे पंडाल में पुरोहित राजू पांडेय व मनोज पांडेय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच 35 जोड़ों की शादी कराया। कन्यादान का साक्षी खेल का मैदान रहेगा। जोड़ों ने सात फेरे लेने के बाद एक-दूजे के हो गए। खैरा देवारा (दुबारी) के रंजीत कुमार पुत्र शिवकुमार की शादी कमलसागर गांव की पूनम पुत्री अच्छेलाल के साथ, सिसोटार (बलिया) के पप्पू कुमार पुत्र मोहन प्रसाद की शादी काठतरांव की प्रतिमा कुमारी के साथ, मीरपुर(गजियापुर) के रवि कुमार पुत्र काशीनाथ की शादी सरायमेवागिरी की प्रिती के साथ, सिपाहइब्राहिमाबाद गांव के मु. तैयब अंसारी पुत्र सनाउल्लाह की शादी जमीन मनौली की फिरदोश फातिमा पुत्री सनऔल्लाह के साथ, सतुहारी किड़िहरापुर (बलिया) निवासी राजकुमार पुत्र दिनेश्वर की शादी सरायमेवागिरी की संजू पुत्री स्व. रमाकांत,करौदा नारायणपुर निवासी उमेश पुत्र श्यामबदन की शादी सिद्धा अहिलासपुर की कुसुम के साथ, समेत 35 जोड़ों की शादी सकुशल सम्पंन हुई। सामूहिक शादी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के युवा नेता भरत भैया ने केन्द्र व सूबे की सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लोगों को बताते जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं अपने संबोधन में ब्लाँक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणी यादव(गुड्डू) ने सभी उपस्थित शादी के जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी जोड़ों की जोड़ी हजारों साल सलामत रहे। वहीं सरकार से मांग करते हुए कहा कि इसी तरह का मुख्यमंत्री विवाह योजना कार्यक्रम मई 2019 के महिने में रखा जाये और इस लक्ष्य को बढ़ाकर 101 जोडें किया जाये। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह ने बताई कि यह प्रदेश सरकार की योजना है मुख्यमंत्री विवाह जिसमें प्रत्येक जोड़ों के लड़की के खाते में बीस हजार भेजा जाता हैं तथा उपयोग हेतु जरूरी सामान दिया जाता हैं। इस अवसर पर डा. आरएन सिंह, राधेश्याम सिंह, बब्लू ठठेरा, आलोक मल्ल, अभिषेक सिंह, महाप्रसाद गुप्त, संजय सिंह, मुन्ना गोंड, नगर पंचायत अध्यक्ष माधुरी मद्देशिया, शंकर मद्देशिया, सपन कनौजिया समेत क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *