मधुबन(मऊ) | एसडीएम द्वारा शहीद इण्टर कालेज मधुबन के प्रांगण में आज पहली जनवरी को मधुबन एसडीएम निरंकार सिंह मधुबन के तरफ से कम्बल वितरण का समारोह रखा गया जिसमें 600 निराश्रित असहाय विकलांग एवं महिलाओं ,पुरुषों को वितरण किया गया। इस मौके पर मधुबन तहसीलदार हरिश्चन्द्र तिवारी, मधुबन एसएचओ सुशील कुमार शुक्ला, मधुबन तहसील के सभी लेखपाल एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।