Home > पूर्वी उ०प्र० > गोरखपुर > वृद्ध महिला का शव मिला, शिनाख्त नहीं

वृद्ध महिला का शव मिला, शिनाख्त नहीं

गोरखपुर (यूएनएस)। बेलीपार इलाके के बाघागाड़ा फोरलेन पुल के नीचे से पुलिस ने एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद किया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वृद्ध महिला यहां आसपास कई दिनों से घूम रही थी। बेलीपार प्रतिनिधि के मुताबिक फोरलेन पुल के नीचे बाघागाड़ा में दोपहर 2 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने तकरीबन 60 वर्षीय वृद्धा का शव देखा। महिला के शरीर पर क्रीम रंग की साड़ी, आसमानी रंग का ब्लाउज था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर बेलीपार पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने वृद्धा के शव को क ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि महिला की मौत कैसे और किन कारणों से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *