Home > पूर्वी उ०प्र० > गोरखपुर > गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए कुल 41% हुआ मतदान

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए कुल 41% हुआ मतदान

गोरखपुर / फूलपुर | उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव रविवार शाम 5 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हो गया। यहां के लोगों ने करीब 41 फीसद मतदान किया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में 43 और फूलपुर में करीब 37 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस बीच फूलपुर गोरखपुर के कुछ केंद्रों पर वोटिंग मशीन खराब होने के कारण मतदान में कुछ समय के लिए बाधा पड़ी। इलाहाबाद के फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए 838 मतदान केंद्रों पर 2155 बूथ हैं। यहां करीब 19,63,543 लाख मतदाता किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले मतदाता हैं। गोरखपुर सदर संसदीय सीट में 19.49 लाख मतदाता हैं। दोनों जगह प्रशासनिक व्यवस्था बेहद चुस्त दुरुस्त है।
बता दें कि दिन में तीन बजे तक गोरखपुर में 37.00 फीसद तथा फूलपुर में 26.60 प्रतिशत मतदान हुआ यानी कुल 31.75 प्रतिशत वोट पड़ गए थे। सभी जगह कड़ी सुरक्षा में शांति पूर्वक मतदान हो रहा है।प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली गोरखपुर के साथ ही इलाहाबाद के फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के उप चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरु हो गया था। गोरखपुर में भी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों की पोल खुलती गई।
कई बूथों पर ईवीएम खराब हो गई। इनको बदलने के बाद मतदान प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। दो घंटे में बेहद धीमा मतदान आज रविवार होने का संकेत दे रहा था। इसके बाद वोटर घर से निकले। लोकसभा के उप चुनाव के दौरान पहले दो घंटे में मतदान बेहद धीमा रहा। मतदाताओं पर आज रविवार का असर काफी भारी दिख रहा था। सात से नौ बजे के बीच में इलाहाबाद के फूलपुर में केवल 4.80 फीसदी मतदान हुआ। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा था। शहर उत्तरी में केवल 1.8 फीसदी मतदान हुआ।
गोरखपुर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की शुरुआत काफी धीमी रही। सुबह के पहले 2 घंटे में नौ बजे तक सभी पांच विधानसभा सीटों पर मात्र 6.80 फीसद मतदान हो सका है। विधानसभावार कितना प्रतिशत मतदान हुआ है कंट्रोल रूम इसकी सूचना एकत्र कर रहा है।
सहजनवा, पिपराइच और कैंपियरगंज के कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी के चलते इसे बदलना या ठीक करना पड़ा है। इसके चलते कुछ जगहों पर मतदान देर से शुरू हुआ है। अभी तक कहीं से भी किसी तरह के विवाद या झड़प की सूचना कंट्रोल रूम को नहीं मिली है। जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रेक्षक और सभी मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। विधानसभावार मतदान का प्रतिशत अभी थोड़ी देर में उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *