Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > पुलिस ने बिना मार्क्स लगाए 8 बाइक सवारों से वसूले ₹800

पुलिस ने बिना मार्क्स लगाए 8 बाइक सवारों से वसूले ₹800

कहोबा चौराहा गोंडा। मोतीगंज थाना अंतर्गत मोतीगंज राजगढ़ मार्ग पर गुरूवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर, लोगों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उप निरीक्षक राजेंद्र यादव ने बताया, कि गुरूवार को थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हई प्रसाद के आदेशानुसार वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक दो लोग बिना मास्क लगाए वाहन चला रहे थे, उन लोगों से 250 रू समन शुल्क वसूला गया और 8 वाहन चालक बिना मास्क वालों से 800 रुपया समन शुल्क वसूला गया। कुल मिलाकर वाहन चालकों से ₹1050 समन शुल्क वसूला गया। इस मार्ग पर आने जाने वाले सभी लोगों को, घर से निकलते समय मार्क्स लगाने की सलाह दी। वहीं बाइक सवारों को बताया, कि जब भी बाइक से कहीं जाना हो तो, हेलमेट तथा मार्क्स जरूर लगाएं। क्योंकि यह आप ही के सुरक्षा के लिए है। बाइक चलाते समय मोबाइल से बात न करें और न ही मोबाइल लीड कान में लगा कर चले। इससे पीछे से आने वाले वाहनों की आवाज आपको सुनाई नहीं देगी, जो दुर्घटना का कारण बन सकता है। जिससे सुरक्षा के लिए मार्क्स लगाना जरूरी है और इस समय कोरोना जैसी बीमारी फैली हुई है, जिसके बचाव के लिए मार्क्स लगाना जरूरी है। आप घर से निकलते हैं और आपके वापस आने की इंतजार आपके परिवार वालों को होती है, इसलिए खुद सुरक्षित रहें। अगर आप सुरक्षित रहेंगे तो परिवार भी सुरक्षित रहेगा। इस चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक के अलावा राम सिंह,शिवनारायण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *