Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा के आदेशानुसार महिला कांस्टेबल ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा के आदेशानुसार महिला कांस्टेबल ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। बुधवार को मोतीगंज थाना क्षेत्र के कहोबा पुलिस चौकी के कई स्थानों पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में मोतीगंज थाने की महिला सिपाहियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक आपको बताते चलें कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के कहोबा पुलिस चौकी क्षेत्र में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को चलाए जा रहे सुरक्षा के दृष्टिगत मिशन शक्ति अभियान के तहत चौकी क्षेत्र के कैमी चौराहा सहित अन्य स्थानों पर जाकर महिला पुलिस ने महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी बताया जैसे 1090 तथा 1076 और 1098 वही आपातकालीन डायल 112 तथा 181 और 15 527 इत्यादि नंबरों के बारे में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया इस अभियान में थाने की महिलाओं सिपाहियों ने बालिकाओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी मोतीगंज थाने की की महिला सिपाही लाजवंती तथा महिला आरक्षित रिंकी ने कैमी क्षेत्र में व बाजार आती-जाती महिलाओं बालिकाओं को रास्ते में रोककर उनकी समस्याएं सुनी और सुरक्षा के संबंध में जानकारी दें पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देश में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है और बालिकाओं महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है तथा महिला और बालिकाओं को बताया कि दिन हो या रात पुलिस हमेशा महिलाओं बालिका और आम जनता के साथ किसी भी परेशानी में आप लोग इससे गए नंबरों का इस्तेमाल कर सकते हैं पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *