Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > दिनेश दुबे बने केंद्रीय भंडारण निगम के स्वतंत्र निदेशक

दिनेश दुबे बने केंद्रीय भंडारण निगम के स्वतंत्र निदेशक

अवध की आवाज ब्यूरो चीफ विनोद कुमार सिंह,,

गोंडा। केंद्रीय भंडारण निगम (उपक्रम भारत सरकार) CWC ने आज केंद्रीय नियुक्ति कमेटी की सलाह पर राष्ट्रपति के द्वारा उत्तर प्रदेश के दिनेश दुबे को स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है, दिनेश दुबे को केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए (CWC) महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। जिसका कार्यकाल 3 साल का है। दिनेश दुबे पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव के पदों पर जिम्मेदारी को निर्वहन कर चुके हैं। केंद्रीय भंडारण निगम में दिनेश दुबे के कृषि कार्य में अनुभवो के कारण प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नियुक्ति कमेटी ने यह फैसला लिया है, श्री दुबे ने कहा कि उनके कार्यकाल में संगठन और निगम दोनों को अलग अलग देखेंगे और मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *