Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > नारी की सुरक्षा व स्वावलंबन, सम्मान सरकार की उच्च प्राथमिकता : एडीजी

नारी की सुरक्षा व स्वावलंबन, सम्मान सरकार की उच्च प्राथमिकता : एडीजी

अवध की आवाज ,,ब्यूरो चीफ
गोंडा। नारी शक्ति अभियान का उद्देश्य नारी की सुरक्षा, नारी का सम्मान, नारी का स्वावलम्बन, नारी का उत्थान है।
*महिलाओं का कैसे सशक्तीकरण करण किया जाये। इस पर विचार विमर्श अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन एस एन सावंत ने मवई थाना परिसर में मिशन शक्ति फेज 3 के अंतर्गत समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि नारी की सुरक्षा उनकी अस्मिता सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं के खिलाफ यदि कोई अपराध होता है तो पुलिस का दायित्व है कि ऐसे मामलों का गम्भीरता पूर्वक त्वरित संज्ञान लेकर मुकदमा पंजीकृत किया जाय। जनपद अयोध्या का मान बढ़ाने में अग्रसर भूमिका निभाने वाली क्षेत्र की तमाम बालिकाएं भी उपस्थित रही। एडीजी ने भाजपा नेत्री व ब्लॉक प्रमुख रुदौली शिल्पी सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तथा उपस्थित तमाम बालिकाओं ने भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। भाजपा नेत्री शिल्पी सिंह ने मौजूद अधिकारियों संग दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तथा उन्होंने बताया भारत की बेटियां आज देश से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा रही है। उन्होंने कहा हमारे देश की बेटियां पुरुषों से आगे निकलकर शर्म हिचक त्याग कर अपने मां-बाप अपने क्षेत्र व अपने जनपद सहित देश का गौरव बढ़ा रही है। इस प्रकार से आज भारत सरकार महिलाओं के प्रति काफी सजग रूप से कार्य कर रही है उन्होंने बताया जब पढ़ेंगी बेटियां तभी आगे बढ़ेंगे बेटियां इसलिए शिक्षा का हमारे जीवन में विशेष महत्व है हमें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। हमारी बेटियां व महिलाएं अपने हक व सम्मान के लिए अग्रणी रहे हम सदैव उनके साथ है। कार्यक्रम के पश्चात बालिकाओं को भाजपा नेत्री व उपस्थित अतिथियों ने साइकिल, सिलाई मशीन, गिफ्ट आदि देकर सम्मानित किया तथा तथा उनकेh उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुदौली विपिन सिंह, सीओ रुदौली रितेश सिंह, ब्लाक प्रमुख मवई राजीव तिवारी, ब्लाक प्रमुख रुदौली शिल्पी सिंह खण्ड विकास अधिकारी मवई मोनिका पाठक, कोतवाल विश्वनाथ यादव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *