अजीजुद्दीन सिद्दीकी
मनकापुर गोंडा। इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने रविवार को ग्रामीणों से मिली सूचना पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से शांति भंग के उल्लंघन में शामिल 11 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय गोंडा रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे नें बताया कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से शांति भंग के आशंका की सूचना पर अभियुक्त संजय तिवारी पुत्र शिवराम तिवारी, श्रवण तिवारी पुत्र राजाराम तिवारी, मनोज तिवारी पुत्र बिंदेश्वरी तिवारी, जितेंद्र पुत्र बिंदेश्वरी, राजकुमार पुत्र बिंदेश्वरी निवासीगण रामनगर कल्याण जोत, राजेंद्र पुत्र रतिराम सोनकर गोली उर्फ इतवारी पुत्र रतिराम निवासीगण ब्रह्मचारी कुटी, मुस्तफा पुत्र मोहम्मद हनीफ, जान मोहम्मद पुत्र हनीफ निवासीगण बड़ईन पुरवा सरकांड, राकेश सोनकर पुत्र देवीदीन सोनकर शशि कपूर पुत्र देवीदीन सोनकर निवासीगण लोहारन पुरवा मौजा वेलवा बहुता थाना इटियाथोक जनपद गोंडा के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली में धारा 151 107 116 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर उपरोक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय गोंडा रवाना किया गया।