Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > एंटी रोमियो टीम की महिला सिपाही ने महिलाओं बालिकाओं को बताए सुरक्षा के टिप्स

एंटी रोमियो टीम की महिला सिपाही ने महिलाओं बालिकाओं को बताए सुरक्षा के टिप्स

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। मोतीगंज थाने की महिला सिपाही और एंटी रोमियो टीम की महिला सिपाही नीरज यादव ने शनिवार को, मोतीगंज थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक। आपको बताते चलें एंटी रोमियो टीम की महिला सिपाही ने महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत, अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक कर रही है और उन्हें जानकारी दे रही है सुरक्षा के उपाय। महिला सिपाही ने बालिकाओं एवं महिलाओं को बताया, कि अगर किसी भी परिस्थिति में आपको कोई परेशानी हो,तो आप तुरंत 1090 और 112 तथा स्थानीय पुलिस की मदद ले सकती हैं। पुलिस हमेशा आपके और जनता के साथ है। डरने की कोई बात नहीं है। एंटी रोमियो टीम की महिला सिपाही नीरज यादव ने क्षेत्र के सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि किसी भी परिस्थिति में आप लोग पुलिस से संपर्क कर सकते हैं दिन हो या रात गर्मी हो या बरसात पुलिस हमेशा आम जनता के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *