Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > छपिया।थाने पर तैनात उपनिरीक्षक को भाव पूर्ण विदाई दी गयी

छपिया।थाने पर तैनात उपनिरीक्षक को भाव पूर्ण विदाई दी गयी

अजीजुद्दीन सिद्दीकी
मनकापुर गोंडा। छपिया थाने मे सेवानिवृत्त उप निरीक्षक मुकुंद्र सिंह बघेल का विदाई सम्मान समारोह थाना परिसर में  किया गया।एस ओ संजय कुमार तोमर ने अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह, साल, छाता,घड़ी, धार्मिक ग्रंथ भेट किया। एस आई राजकुमार सिंह, डोरी लाल गंगवार, गंगवार, सुरेश मणि मिश्र, राकेश कुमार, अरूण गौतम, दिवाकर मिश्र, संजय सिंह सहित पुलिस स्टाफ और पत्रकारों ने उपहार भेट कर सम्मानित किया।एस ओ ने कहा कि सम्मान पूर्वक सेवा करके सेवानिवृत्त होना गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि श्री बघेल अपने कार्यों और कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग और सक्रिय रहे।अपनी सेवाएं देते रहे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त व्यक्ति अपने अनुभवों को समाज में बांट कर लोगों को जागरूक करते हैं। उपनिरीक्षक श्री बघेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्टाफ का प्यार और स्नेह हमेशा मिलता रहा। हेड कांस्टेबल चन्द्रभान, संजय सिंह,प्रियंका गुड़िया सुनीता गुंजन नीशू, हरेन्द्र गौड़, चेतन पाण्डेय, प्रमोद यादव, सुशील कुमार, बृजेश मद्देशिया, बृजानंद, धर्मेन्द्र, श्याम बाबू कमल,दुर्गा पटेल, पप्पू जायसवाल, सतीश वर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *