सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में विकासखंड पंडरी कृपाल अंतर्गत ग्राम पंचायत नरौरा अर्जुन के कोडरिया गांव में ग्रामीणों के साथ किया बैठक व भीम आर्मी भारत एकता मिशन व संविधान के बारे में जिला अध्यक्ष शैलेश प्रताप आजाद ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि हम लोगों को संविधान के प्रति सजग रहते हुए हम सभी को एकता बनाकर अपने लोकतंत्र की रक्षा करना है।वही यह सब जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया किभीम आर्मी का बूत सबसे मजबूत और चलो गांव की ओर के साथ यह अभियान हमारा लगातार लोगों के बीच में जा जाकर तथा ग्रामीणों को संविधान के बारे में सुझाव देने का कार्य लगातार जारी रहेगा वही इस दौरान पूर्व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीराम चौधरी जिला प्रभारी राम सूरत जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार देवीपाटन मंडल संगठन सचिव पंकज को भास्कर व व्यवस्थापक वेद प्रकाश तथा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ-साथ तमाम लोग मौजूद रहे