मोतीगंज गोंडा शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम मनकापुर गोण्डा के बच्चों ने मनुष्य के विभिन्न आन्तरिक अंगों के बारे में विस्तार से जाना। सबसे पहले बच्चों को विज्ञान शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया द्वारा मनुष्य के विभिन्न अंगों के बारे में टी० एल० एम० द्वारा बिस्तार से बताया गया।शिक्षक द्वारा शरीर के विभिन्न आंतरिक अंगों का चित्र बनाकर उनके आकर प्रकार, उनकी स्थित व उनके कार्यों को बच्चों को बताया । अन्त में शिक्षक द्वारा बच्चों को शरीर के वाह्य भाग का पोस्टर एंव अलग अलग बने आन्तरिक अगों के चित्र का पोस्टर बच्चों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध कराया गया कि विभिन्न अंगों के चित्रों को रंगने के उपरांत उन्हें काट कर उपलब्ध कराये गये चार्ट पर चिपकाकर अंगों को ब्यवस्थित करना है। बच्चों ने शिक्षक की मदद से अंगों को ब्यवस्थित करके उसे सही रूप दिया। अंत में बच्चों द्वारा मनुष्य के आन्तरिक अंगों के बारे प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।इस अवसर पर भाषा शिक्षक प्रमोद कुमार मोर्या भी उपस्थित रहे।