Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > अयोध्या पहुंचे बिहार के श्रम मंत्री जीवेश कुमार ने सीएम योगी की किया जमकर तारीफ तो अखिलेश यादव पर साधा निशाना

अयोध्या पहुंचे बिहार के श्रम मंत्री जीवेश कुमार ने सीएम योगी की किया जमकर तारीफ तो अखिलेश यादव पर साधा निशाना

गोंडा। मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि अखिलेश यादव पिछले चुनाव में भी गठबंधन के साथ मैदान में थे। पिछले 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश की जनता ने सीएम योगी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्य को देखा है।उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है। उत्तर प्रदेश देश के एक शांति प्रदेश के रूप में जाना जा रहा है। सपा और बसपा के शासनकाल में प्रदेश में अराजकता का माहौल था। बसपा की मायावती ने तो नारा देकर आई थी कि सपा के गुंडों को हटाना है और जब मायावती सत्ता में आई तो हाथी वाले विनाशकारी भूमिका में आ गए। उन सबको किनारे करके जनता ने भाजपा को चुना है। जनता को योगी बाबा पर भरोसा है। योगी बाबा ने 5 सालों में जिस तरह से सर्वांगीण प्रदेश का विकास किया है उस पर उत्तर प्रदेश की जनता मन से बाबा के समर्थन में है। प्रदेश की जनता ने एक बार फिर प्रदेश में कमल खिलाने का मन बना लिया है। उत्तर प्रदेश को केवल विकास चाहिए।अब प्रदेश में किसी भी तरह का विनाश नहीं चाहिए। जनता अब सपा या बसपा को प्रदेश की कमान सौंपने के मूड में नहीं है-जीवेश कुमार मंत्री बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *