Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > दिल्ली से आई गर्भवती महिला समेत चार कोरोना पॉजिटिव केस बड़े अब तक जिले में 29 केस

दिल्ली से आई गर्भवती महिला समेत चार कोरोना पॉजिटिव केस बड़े अब तक जिले में 29 केस

अजीजुद्दीन सिद्दीकी
मनकापुर गोंडा | जिले में कोरोना का प्रकोप दबढ़ता जा रहा है। रविवार को दिल्ली से आई गर्भवती की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, मुंबई से ट्रक से आए तीन और युवक कोरोना पॉजिटिव निकलकर आए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल मरीजों की संख्या 31 तक पहुंच गई है, जिसमें से तीन स्वस्थ होकर जा चुके हैं। अब तक 29 केस एक्टिव हैं।
उमरीबेगमगंज: क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती महिला परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली में रह रही थी। लॉकडाउन के बीच वह दस मई को कार से क्षेत्र की तीन अन्य महिलाओं के साथ घर पहुंची। उसने वहीं पर कोरोना की जांच कराई। पॉजिटिव आने के बाद वह घर आ गई लेकिन, किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। इसी बीच गोपनीय तरीके से यह जानकारी एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार को लगी।
उन्होंने संबंधित अस्पताल व उसके पति से बात की। इसके बाद पूरे मामले से डीएम डॉ. नितिन बंसल व सीएमओ डॉ. मधु गैरोला को अवगत कराया गया। सीएमओ ने दिल्ली अस्पताल से संपर्क किया। इसके बाद पुष्टि होने पर संबंधित महिला को लाकर मुख्यालय स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इसके अतिरिक्त मुंबई से ट्रक से आए तीन और युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह युवक मनकापुर के स्वामी विवेकानंद काॅलेज में क्वारंटाइन किए गए थे। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इनके साथ आए 17 लोगों को अलग रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *