Home > पूर्वी उ०प्र० > कैबिनेट मंत्री व क्षेत्र के विधायक का आगमन

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्र के विधायक का आगमन

मधुबन(मऊ)- भाजपा के उ०प्र० कैबिनेट मंत्री व मधुबन विधानसभा के विधायक दारा सिंह चौहान का रविवार की सुबह अपने विधानसभा में आगमन हो रहा है।
मधुबन विधानसभा के सहसंयोजक व ग्राम सभा दरगाह के प्रधान प्रशांत गुप्ता ने बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे यूनिटी एकेडमी राजेन्द्र नगर दरगाह में श्री चौहान जी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। लोगों की माने तो यह बैठक 2019 लोकसभा के चुनाव की तैयारियों को लेकर होने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *