बेल्थरा रोड (बलिया)- भीमपूरा थाना अंतर्गत ग्राम जजौली नंबर दो मे घटनास्थल पर बसपा विधानसभा प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार के पहुंचते ही ग्राम वासियों ने घटना की विस्तार से जानकारी दिया। डॉक्टर संतोष कुमार ने ने पीड़ित परिवार से मिले और भरोसा दिलाया कि हर कदम पर पीड़ित परिवार का सहयोग किया जाएगा। डॉक्टर संतोष कुमार से मीडिया द्वारा पूछे जाने पर बताया कि भाजपा सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। आए दिन घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। अपराध कम करने में सरकार विफल साबित हो रही है वही पीड़िता के पुत्री ने बताया कि मां की स्थिति काफी गंभीर है। उनका इलाज वाराणसी के सदर अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भीमपुरा पुलिस ने IPC 324 307 506 3(2) आदि संबंधित धाराओं में एवं एक अभियुक्त की तलाश जारी है। उपस्थित रहे बसपा विधानसभा अध्यक्ष अरुण राजभर अनिल यादव राजू भारती संजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे। बेल्थरा रोड़-संजीव कुमार