Home > पूर्वी उ०प्र० > भाजपा नेताओं के शुद्धि बुद्धि के लिये किया यज्ञ

भाजपा नेताओं के शुद्धि बुद्धि के लिये किया यज्ञ

बस्ती। आगरा में कथा वाचक संत देवकीनन्दन जी महाराज को गिरफ्तार और रिहा किये जाने को लेकर भारतीय विकास मंच के प्रदेश महामंत्री अवनीश सिंह के नेतृत्व में बुधवार को गायत्री शक्ति पीठ के यज्ञशाला में ‘ बुद्धि शुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया गया। अवनीश सिंह ने कहा कि जब संत की सरकार में ही संत को जेल में ठूसा जायेगा तो यह कुबुद्धि भाजपा को ले डूबेगी। भाजपा नेताओं को सदबुद्धि आये इसके लिये इस यज्ञ का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना किया कि ईश्वर भाजपा नेताओं को सदबुद्धि दे और वोट की राजनीति के लिये सामाजिक समरसता न बिगाड़े वरना आने वाले चुनावों में इसके परिणाम गंभीर होंगे। आचार्य राम प्रसाद त्रिपाठी के संयोजन में अभmयदेव शुक्ल, डी.सी. दूबे, विनीत सिंह, बागीश सिंह, योगेश मिश्र, शुभम सिंiह, अनित शुक्ल, शिवम सिंह, राम प्रताप सिंह, विनय पाल, नीरज सिंह, विकास, वेदान्त सिंह, ऋतुराज, विक्रम, किशन, सुधाकर दूबे, निराला त्रिपाठी, शनि, निखिल पाण्डेय, लवी, सुदित शुक्ल आदि ने आहुतियां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *