नगरा (बलिया)-फेसबुक पर जातिसूचक अमर्यादित टिप्पणी किए जाने से आहत खनवर गांव निवासी , चिलकहर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने एक युवक के विरुद्घ नगरा थाने मे तहरीर दी है। मंडल अध्यक्ष ने तहरीर मे कहा है कि ग्राम डुमरी थाना फेफना निवासी उक्त युवक ने फेसबुक पर जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए लिखा है कि चिलकहर भाजपा अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव मे बसपा प्रत्याशी का साथ दिया था जिसकी शिकायत भाजपा के जिलाध्यक्ष से की गई थी किंतु जाति का ( जातिसूचक शब्द) का होने के नाते जिलाध्यक्ष ने कोई कार्यवाही नही की। भाजपा की बैठको मे अध्यक्ष को आगे की कुर्सियों पर बिठाया जाता है। अब भाजपा अध्यक्ष बसपा विधायक के मंच पर भी दिखाई दे रहा है। बसपा विधायक ने उसे उसकी असली जगह दिखा दी है। मनोज भारती ने अपनी तहरीर के साथ फेसबुक पोस्ट की छाया प्रति भी उपलब्ध कराया है। थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पांडेय का कहना है कि तहरीर की जांच की जा रही है। इसके बाद दोषी युवक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।