Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > भारतीय जनता पार्टी मसकनवां मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक कस्बे में सम्पन्न हुयी

भारतीय जनता पार्टी मसकनवां मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक कस्बे में सम्पन्न हुयी

मोहम्मद मैनुद्दीन खान

गोंडा:-भारतीय जनता पार्टी मसकनवां मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक कस्बे में मंडल अध्यक्ष दिनेश शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। मुख्य अतिथि जिला विस्तारक मंजेश चक्रवर्ती ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर आम लोगों की समस्याओं को सुने। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सभी को दे। उन्होंने कहा कि सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी सेक्टर प्रवासी को आम लोगों को जागरूक करने का दायित्व सौंपा गया। उन्होंने कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर बूथों पर संगठन की ओर से वृहदद पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जायेगा।

पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रभारी यूपी सिंह, कप्तान श्रीवास्तव, अम्बुज पटेल, संचालक महामंत्री राजन सिंह, मनमोहन, जीतेन्द्र पाण्डेय, पप्पू सिंह, भगवान दीन मिश्र, दारा वर्मा, महेश यादव, विजय वर्मा, अम्बिका साहू, श्याम बरन पाण्डेय, दीपक, विजय दत्त सिंह, अशोक मिश्र, रक्षा राम वर्मा, ठाकुर प्रसाद, विजय प्रताप सिंह, दिलीप वर्मा, युवराज यादव सहित अनेक लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *