उप मुख्यमंत्री ने तीन सौ करोड़ वाली विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण
मऊ-जनपद में भाजपा नेता शाहजानन्द राय की अध्यक्षता में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तहसील क्षेत्र गोंठा गांव स्थित मंडी में सभा के माध्यम से तीन सौ करोड़ से ज्यादा लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए उ० प्र० के उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने सभा को संबंधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बिना भेदभाव से प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ एक जैसा विकास कार्य कर रही हैं। जितना कार्य मऊ जिले में हो रहा है उतना ही कार्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी हो रहा है। इससे पहले सपा और बसपा के सरकारों में सिर्फ कुछ ही जिलों में विकास कार्य होता था। महा गठबंधन पर हमला करते हुए कहें कि यह ऐसी बारात है जिसका ना तो दूल्हा हैं ना बाराती सिर्फ बीन दूल्हे की बारात हैं। वहीं राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि चाहें जब कोर्ट का फैसला आयेगा। लेकिन वहां जब भी बनेगा तो श्री राम का मंदिर ही बनेगा बाबर के नाम पर एक ईट भी नहीं रखा जायेगा। हालांकि समय बताने से कतराते रहे। वहीं कैविनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के भाजपा के खिलाफ बिगड़े बोल के बारे में पूछे गए सवाल पर श्री मौर्य ने बताया कि जानकारी कम होने के वजह से वह इस तरह की बात कहते हैं।