Home > पूर्वी उ०प्र० > बलरामपुर में राष्ट्रीय छात्र संगठन (कांग्रेस)के शाहिद हसन जिलाध्यक्ष आफताब अहमद खान जिला महासचिव बने

बलरामपुर में राष्ट्रीय छात्र संगठन (कांग्रेस)के शाहिद हसन जिलाध्यक्ष आफताब अहमद खान जिला महासचिव बने

इकबाल खान
बलरामपुर । जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय छात्र संगठन (कांग्रेस) के लोकसभा अध्यक्ष आफताब अहमद के द्वारा राष्ट्रीय छात्र संगठन (कांग्रेस) की बलरामपुर इकाई का गठन किया गया।जिसमें शाहिद हसन “टीपू” को जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय छात्र संगठन (कांग्रेस) आफताब अहमद खान को जिला महासचिव वीरेन्द्र कुमार को जिला संयोजक राष्ट्रीय छात्र संगठन (कांग्रेस) तथा फराज अहमद को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अनुज सिंह ने कहा कि इससे पार्टी तथा संगठन को मजबूती मिलेगी।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी के साथ करते हुऐ पार्टी व संगठन को मजबूत करने की बात कही।इस मौके पर पी.सी.सी. चंद्र शेखर मिश्र,जिला मीडिया प्रभारी विशाल श्रीवास्तव, जिला महासचिव विनय मिश्र,शहर अध्यक्ष प्रशांत पाण्डेय, विकास सिंह,अवधेश पाल सिंह,डा. मधुकर,दीपक मिश्रा,अनय मिश्र सहित तमाम कांग्रेस जनों ने युवाओं के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *