Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > आल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन कल होगा

आल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन कल होगा

मोहम्मद खालिद                                                        खोड़ारे ( गोन्डा)-मलिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा 301 गौरा विधानसभा की एक शाम गंगा जमुनी तहजीब के नाम 6 मई को विकासखंड बभनजोत के अंतर्गत ग्राम राघव बस्ती में ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मुशायरे की अध्यक्षता आचार्य प्रमोद कृष्णम पीठ पीठाधीश्वर कलिका धाम जी करेंगे मुख्य अतिथि गौरा विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अब्दुल कलाम मलिक होगे। इस मुशायरे में प्रमुख रूप से शायर राहत इंदौरी, मंज़र भोपाली, खुर्शीद हैदर, अल्ताफ जिया, जमील खैराबादी, हाशिम फिरोजाबादी, अली बाराबंकवी वसीम रामपुरी, कविश रूदौली, सुहेल आजाद, विकास बौखल, जफर इमाम, मसमूम फैजाबादी, असद आजमी अशहद आज़मी, अब्दुल लतीफ राशिद, मतीन मदवी, डॉ फैजान, सुरेश मोकलपुरी व शायरात सबा बलरामपुरी, डॉ अनामिका अंबर, चांदनी शबनम, शाइस्ता सना, सबा आरजू, फलक सुल्तानपुरी, हिना अंजुम सहित अनेकों शायर तशरीफ़ लाएंगे। मुशायरे की स्तर पर अब्दुल लतीफ मलिक होंगे। जबकि कन्वेनर बसपा के युवा नेता मंजूर मलिक होंगे। यह जानकारी बसपा के पूर्व प्रत्याशी अब्दुल कलाम मलिक के छोटे भाई अब्दुल हफीज मलिक ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *