Home > पूर्वी उ०प्र० > 35 वर्षीय युवक ने फासी लगाकर किया आत्महत्या मधुबन

35 वर्षीय युवक ने फासी लगाकर किया आत्महत्या मधुबन

मधुबन (मऊ)-स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम सभा रमऊपुर में रविवार की सुबह उस समय शोक की लहर दौड़ी जब लोगों को पता चला कि एक युवक का शव छत की कुंडी में मफलर के सहारे लटकता हुआ है। घटना को देखकर परिजनों में कोसराम मच गया। फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। मामले की जांच-पड़ताल के बाद परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव सौंप दिया। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी अपनी तीन पुत्रियों के साथ मायके गयी थी। घटना सुन वह बेसुध हो गई।
मामला स्थानीय थाना क्षेत्र रमऊपुर गांव निवासी विपीन उर्फ शिवप्रकाश यादव (35) पुत्र तुलसी यादव का शव रविवार की सुबह कमरे में छत की कुंडी में मफलर के सहारे लटकता देख परिजन सन्न रह गए। युवक द्वारा खुदखुशी करने के कारण अबूझ पहेली बना हुआ है। वहीं परिजनों की मानें तो बीमार ग्रस्त पिता की दवा कराने में आर्थिक कमजोरी से युवक तनाव ग्रस्त था। जिसके चलते फांसी लगाकर खुदखुशी कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मायके गयी पत्नी अनिता देवी बेसुध हो गई। परिजनों के करून-क्रंदन से लोगों की आंखे छलक गयी। बताया जा रहा है।कि मृतक की तीन पुत्रियां हैं।जिन्हें छोड़कर इस दुनिया से चलता बना। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *