Home > अपराध समाचार > दबंगों ने मुख्य मंत्री के आदेशों की उड़ाई धज्जियाँ ,तालाब काअस्तित्व समाप्त कर किया कब्ज़ा

दबंगों ने मुख्य मंत्री के आदेशों की उड़ाई धज्जियाँ ,तालाब काअस्तित्व समाप्त कर किया कब्ज़ा

अखिलेश पांडे ब्यूरो चीफ मिर्जापुर 
लालगंज मिर्जापुर | थाना लालगंज तहसील लालगंज जिला मिर्जापुर कोटा शिव प्रताप सिंह गांव में तालाब चकबंदी हुक्मरानों के साठ गांठ से अस्तित्व समाप्त कर दबंगों द्वारा खेती की जा रही है | सूत्रानुसार चकबंदी के पूर्व तालाब तालाब खाता संख्या 9 भीटा खाता संख्या 8 जो अब वर्तमान में खाता संख्या 28 में दर्ज है , मैं रिकॉर्ड 1359 फसली के आकार पत्र के मुताबिक भी रकबा लगभग 5 विघा भीटा लगभग 2 बीघा 12 बिस्वा लगभग, मौके पर तालाब था | मौके पर चकबंदी के पूर्व पुराने नक्शे में भी दर्ज है | जैसा कि तहसील जिला और यह नहीं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी इसकी शिकायत की गई है | यहां तक कि दस्तावेज के साथ ग्रामीणों द्वारा सूचना दिया जा चुका है | लेकिन तहसील स्तर से यह कह कर पल्ला झाड़ लिया गया कि यह चकबंदी विभाग द्वारा लीपापोती किया गया है | उनके स्तर का मामला नहीं है | यह सूचना मुख्यमंत्री पोर्टल दर्ज कराया गया है | कुछ अधिकारियों को मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से यह संदेश प्रेषित किया गया है | इस विषय लो लेकर ब्राह्मणी ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है | अधिकारी इस मुद्दे पर मौन हैं | सरकारी संपत्ति पर अधिकारियों की तरफ से कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है| इसे दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है और ग्रामीणों द्वारा पूछे जाने पर तथा कथित यह कहा गया कि यहां पर सुनवाई कुछ नहीं होती, सभी अधिकारी मौन रहते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *