Home > अवध क्षेत्र > उन्नाव डीएम तथा एसपी ने विभिन्न आश्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण ओरहर खण्ड वि0 अधिकारी को लगाई फटकार

उन्नाव डीएम तथा एसपी ने विभिन्न आश्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण ओरहर खण्ड वि0 अधिकारी को लगाई फटकार

उन्नाव। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्तवीर ने जनपद के कई आश्रय स्थल, विश्राम स्थल के साथ साथ ओरहर मे बनी पानी की टंकी का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम ओरहर ग्राम के उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्वाॅरेंटाइन किये गये प्रवासियों को दिये जाने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली। उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी बिछिया चन्द्र शेखर से जानकारी ली कि इस ग्राम में कितने प्रवासी बाहर से आये है उनके स्वाथ्य परीक्षण, निगरानी समिति द्वारा अब तक क्या-क्या कार्य ग्राम वासियों के संक्रमण से बचाव के लिये किये गये है। जिलाधिकारी को बताया गया कि जो 09 प्रवासी विद्यालय में क्वारेटिन है वे लोग अपने घर से खाना मगाकर खाना खाते है। इस बात को सुनकर जिलाधिकारी ने नारजगी व्यक्त की। विद्यालय के पास में जल निगम द्वारा निर्मित पानी की टंकी की हकीकत को देखा तथा अभी तक सम्बन्धित विभाग द्वारा हैण्डओवर क्यो नही की गई। नारंजगी व्यक्त की इस के उपरान्त ओरहर ग्राम के अन्दर गये। गांव में गन्दगी देखकर असन्तोष व्यक्त किया। ओरहर ग्राम प्रधान पति से निगरानी समिति के कार्य एवं उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जो सन्तोष जनक जवाब नही दे पाये। जिस पर जिलाधिकारी ने सचिव शशीकान्त अवस्थी के कार्यों से सन्तुष्ट न होने तथा खण्ड विकास अधिकारी का सुपरवीजन सन्तोष जनक न होने के कारण मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि इन्हें स्पष्टीकरण देते हुये जिम्मेदारी तय करते हुये वार्षिक प्रविष्टि दी जाये।
जिलाधिकारीे फैमिली रेस्टोरेन्ट जाजमऊ गये। हाईवे पर अन्य प्रान्तो से आने वाले प्रवासी श्रमिको को फैमिली रेस्टोरेन्ट बनाये गये अल्प विश्राम स्थल पर गये। उपस्थित प्रवासी श्रमिको को बसों से उतार कर जलपान उपलब्ध कराया जिनके पास पैरो मे स्लिीपर नही थी कई लोगों केा स्लिीपर देकर उनके शारीरिक परेशानियों को कम करने का प्रयास किया। जोे प्रवासी उपस्थित थे उनके दुःख दर्द को जाना तथा भविष्य में नये रोजगार से जुडकर अपने जीवन को खुशहाल बनाये जाने का आर्शिवाद दिया। जहा पर प्रवासियों हेतु गंगा जी पेट्रोलियम के संचालक तैय्यब कुरेसी ने बताया कि 300 पैकट वेज बिरयानी, 300 मिक्स जूस, 300 पानी पाउच की व्यवस्था की गई हैै। संचालक को पुत्र यासर अराफात ने बताया कि कोरोना संक्रमण से पूरा देश प्रभावित है। हमे उन लोगो की मदद अवश्य करनी चाहिये। जो मदद के पात्र है हमे कोरोना वायरस से बचना है। तथा आम जनमानस समाजिक दूरी तथा मास्क लगाकर पूरी सावधानी के साथ रहें यही बचाव है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, श्री देवेन्द्र कुमार वर्मा भूमिसंरक्षण अधिकारी, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे आदि उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *