Home > अवध क्षेत्र > सीतापुर में शारदा नदी के दायें किनारे पर स्थित ग्राम बढ़इन पुरवा तहसील बिसवां में चल रहे बाढ़ बचाव कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया

सीतापुर में शारदा नदी के दायें किनारे पर स्थित ग्राम बढ़इन पुरवा तहसील बिसवां में चल रहे बाढ़ बचाव कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया

अवध की आवाज

सीतापुर । (सू0वि0) जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा जनपद सीतापुर में शारदा नदी के दायें किनारे पर स्थित ग्राम बढ़इन पुरवा तहसील बिसवां में चल रहे बाढ़ बचाव कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया। बाढ़ बचाव कार्याे के कारण नदी द्वारा कटान नियन्त्रण में है। ग्रामवासियों द्वारा जिलाधिकारी को ग्राम को कटान से सुरक्षित करने हेतु धन्यवाद दिया गया। जिलाधिकरी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को जनपद में बाढ़ से आबादी को सुरक्षित रखने हेतु पूर्ण प्रयास करने हेतु निर्देशित किया। अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई विशाल पोरवाल द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील बिसवां में बढ़इन पुरवा, खमरिया शेखुपुर, श्रीराम पुरवा, म्योढ़ी छोलहा, चौकीपुरवा एवं तहसील लहरपुर में ग्राम लीलापुरवा बरछता में इन ग्रामों की काफी आबादी को नदी की कटान से बचाने के लिए बाढ़ बचाव कार्य कराया जा रहा है एवं इन ग्रामों को नदी की कटान से सुरक्षित कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के निर्देशन में सिंचाई विभाग द्वारा ग्राम रतौली, कोल्हू पुरवा, लखनीपुर, जटपुरवा, रायमरोड़, बुधवा, हर की बेहड़ में परियोजना का निर्माण कर इन परियोजनाओं से इन ग्रामों एवं इससे सटे हुए अनेक ग्रामों की आबादी को बाढ़ एवं कटान से सुरक्षित कर लिया गया है। जनपद में इस समय कही भी बाढ़ एवं जलभराव की स्थित नही है।  निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता सिंचाइ विशाल पोरवाल, उपजिलाधिकारी बिसवां अनुपम मिश्र, एस डी० ओ सिंचाई पुष्कर वर्मा, जे0ई सिंचाई शिवप्रताप उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *