Home > अवध क्षेत्र > सीतापुर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालितयो योजनाओं के बारे में दी जानकारी

सीतापुर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालितयो योजनाओं के बारे में दी जानकारी

अवध की आवाज़ सीतापुर

सीतापुर । (सू0वि0) जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत पात्र दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु जनपद के समस्त विकास खण्डो पर दिनांक 05.10.2020 से 29.10.2020 तक चिन्हांकन शिविरो का आयोजन किया गया था। चिन्हांकित दिव्यांगजन को सहायक उपकरणो का वितरण बिधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले एक ब्लाक पर ही प्रातः 11ः00 बजे से मा0 जनप्रतिनिधियों (सांसद/विधायक) की उपस्थिति में किया जायेगा तथा समस्त विकास खण्डो पर फर्माे द्वारा निर्धारित तिथि में वर्कशाप आयोजित करके नाप/परीक्षण कर दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकतानुसार मौके पर ही कृत्रिम अंग (हाथ/पैर), कैलीपर से लाभान्वित किया जायेगा। 

         उक्त के क्रम में दिनांक 29.01.2021 को वि0ख0 परिसर खैराबाद, 30.01.2021 को वि0ख0 परिसर महोली, 30.01.2021 को वि0ख0 परिसर मिश्रिख, 01.02.2021 को वि0ख0 परिसर पिसावाॅ, 01.02.2021 को वि0ख0 परिसर मछरेहटा, 02.02.2021 को वि0ख0 परिसर कसमण्डा, 02.02.2021 को वि0ख0 परिसर परसेण्डी, 03.02.2021 को वि0ख0 परिसर पहला, 03.02.2021 को वि0ख0 परिसर ऐलिया, 04.02.2021 को वि0ख0 परिसर सकरन, 04.02.2021 को वि0ख0 परिसर रेउसा, 05.02.2021 को वि0ख0 परिसर रामपुरमथुरा, 05.02.2021 को वि0ख0 परिसर सिधौली, 06.02.2021 को वि0ख0 परिसर बिसवाॅ, 06.02.2021 को वि0ख0 परिसर महमूदाबाद, 08.02.2021 को वि0ख0 परिसर हरगाॅव, 08.02.2021 को वि0ख0 परिसर लहरपुर, 09.02.2021 को वि0ख0 परिसर गोेदलामऊ व 09.02.2021 को वि0ख0 परिसर बेहटा में शिविर आयोजन की तिथियां प्रस्तावित है।

उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ या पैर कटे है व कैलीपर लगाये जाने की आवश्यकता है। उनको अपने विकास क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतो में ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से शिविर स्थल पर दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, (मा0 सांसद/विधायक/तहसीलदार द्वारा निर्गत) आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रदर्शित करता हुआ एक फोटो ग्राफ के साथ उपस्थित सुनिश्चित करायें। तथा उपकरणो का वितरण मा0 जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति मे सम्पन्न करायेगे, उपस्थित दिव्यांगजन के बैठने तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायेगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *