Home > अवध क्षेत्र > कांग्रेसियों ने निकाली प्रतिज्ञा यात्रा, भाजपा सरकार हटाने का लिया संकल्प

कांग्रेसियों ने निकाली प्रतिज्ञा यात्रा, भाजपा सरकार हटाने का लिया संकल्प

संवाददाता सत्यपाल सिंह
सिधौली-सीतापुर। विधानसभा सिधौली में कमला रावत के नेतृत्व में ब्लॉक गोंदलाऊ के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। यह यात्रा बालपुर से हिण्डौरा, अल्लीपुर,लछिमनपुर,पटोरिया, कुर्सी होते हुए गौरिया,तौंकलपुर तक गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार हटाने का संकल्प लिया। यात्रा की शुरुआत ग्राम बालपुर में स्व० इंदिरा गांधी जी के जन्मदिवस पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस नेत्री कमला रावत, ब्लाक अध्यक्ष विनय यादव आदि ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कहती है वह करती है। कमला रावत ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजी से काम चला रही है। इस सरकार में महिलाओं व दलितों की सुरक्षा ताक पर है। कांग्रेस जिला महासचिव संतोष मिश्रा ने कहा कि उपचुनाव के नतीजे को देखकर डीजल व पेट्रोल के दाम कम होने लगे। अगर जनता प्रदेश व देश में भाजपा को सबक सिखाएगी तो हर तरफ खुशहाली आएगी। यात्रा में आयुष रावत,मिहीलाल रावत, विश्राम भार्गव,संगीता भारती, पिंकी , श्रध्दा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *