Home > अवध क्षेत्र > जिम्मेदार जिम्मेदारी भूलकर निजी स्वार्थ में व्यस्त ~शिव प्रकाश सिंह

जिम्मेदार जिम्मेदारी भूलकर निजी स्वार्थ में व्यस्त ~शिव प्रकाश सिंह

मुंशीगंज (सीतापुर) किसान मंच कार्यालय पर मासिक बैठक में किसान समस्याओं पर चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए किसान मंच राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा कार्यकाल में किसानों के लिए सिर्फ कागजी घोषणाएं और झूठे वादों के अलावा और कुछ नहीं किया जा रहा!गन्ने का आधा सत्र समाप्ति के कगार पर है, परंतु जिम्मेदारों द्वारा अभी तक गन्ना मूल्य निर्धारण नहीं हो पाया?हर जगह घूम रहे आवारा पशुओं के कारण खेतों में फसलों को बचाने के लिए दिन रात विवश किसानों की जिंदगी का कोई वजूद नहीं बचा!उ०प्र० विधानसभा चुनाव में देश के मा०प्रधान मंत्री ने अनगिनत सभाओं में इस समस्या से निवारण का वादा किया था। बैठक मे उपस्थित मंडल अध्यक्ष सरदार निर्भय सिंह ने कहा कि समूचे सीतापुर में धान क्रय केंद्रों पर झूठे फर्जी दस्तावेजों के आंकड़ों की खरीद पर जिला प्रशासन चुप है। महोली चढ़रा धान क्रय केंद्र से केंद्र प्रभारी द्वारा हजारों क्विंटल धान गायब कर दिया गया,जांचोपरांत कार्यवाही नहीं हुई!नवल किशोर मिश्रा ने कहा कि यह कैसी विडम्बना है। भाजपा शासन में देश की आधी आबादी का पैसा लूटकर सुब्रत राय खुले आम सड़कों पर खुला घूम रहा है और अब इस सरकार में सर्वाधिक कृपा पात्र अडानी स्टेट बैंक और एल आई सी को लूटकर मोदी कार्यकाल में पूर्व में देश छोड़कर भाग चुके उद्योग पतियों की तरह भागने की तैयारी में है!बैठक मैं शिवम् सिंह, विट्टो मौर्य,मो० इलियास, राम चन्द्र मौर्य,उदय राज सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *