Home > अवध क्षेत्र > जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की उपस्थिति में ग्रामीणों को वरासत अभियान के विषय में जानकारी दी तथा जरुरतमंदो को कम्बल वितरण किये

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की उपस्थिति में ग्रामीणों को वरासत अभियान के विषय में जानकारी दी तथा जरुरतमंदो को कम्बल वितरण किये

सीतापुर। (सू0वि0) जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की उपस्थिति में गुरूवार को तहसील मिश्रिख के ग्राम लोधौरा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चैपाल के दौरान ग्रामीणों को वरासत अभियान के विषय में जानकारी दी गयी तथा वारिसान का विवरण दर्ज किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जरुरतमंदो को कम्बल वितरण भी किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनियों में दर्ज करने हेतु दिनांक 15 दिसम्बर 2020 से 15 फरवरी 2021 तक दो माह का विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिये गए हैं। उक्त निर्देश के क्रम में जनपद में भी विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम दिनांक 15 दिसम्बर 2020 से 30 दिसम्बर 2020 तक राजस्व/तहसील अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में प्रचार प्रसार तथा खतौनियों पढ़े जाने के साथ साथ लेखपाल द्वारा वरासत हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें ऑनलाइन भरे जाने की कार्यवाही की जा रही थी। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को अवगत कराते हुये बताया कि अभियान के अगले चरण में दिनांक 31 दिसम्बर 2020 से 15 जनवरी 2021 तक क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा परिषदादेश दिनांक 29 अक्टूबर 2018 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। 16 जनवरी से 21 जनवरी 2021 तक राजस्व निरीक्षकों द्वारा उक्त परिषदादेश में दी गयी व्यवस्था के अनुसार कार्यवाही करेंगे तथा कार्यालय राजस्व निरीक्षक द्वारा राजस्व निरीक्षक के नामान्तरण आदेश को आर-6 में दर्ज करने के पश्चात खतौनी की प्रविष्टियों को भूलेख साफ्टवेयर में अध्यावधिक किया जायेगा। 01 फरवरी 2021 से 07 फरवरी 2021 तक अभियान चलाकर प्रत्येक लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार तथा उपजिलाधिकारी से इस आशय का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जायेगा कि उनके क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से अवशेष नही है। 08 फरवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 तक अभियान के अन्त में जनपद की प्रत्येक तहसील के दस प्रतिशत राजस्व ग्रामों को रैण्डमली चिन्हित करते हुये उनमें अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा इस तथ्य की जांच करायी जायेगी कि निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई प्रकरण दर्ज होने से बचा नही है। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने ठाकुर नगर स्थित गौशाला का निरीक्षण किया तथा ठण्ड से बचाव हेतु व्यापक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मिश्रिख गिरीश कुमार झा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *