Home > अवध क्षेत्र > रहस्यमयी बुखार ने फिर लील ली छह लोगों की जिंदगी

रहस्यमयी बुखार ने फिर लील ली छह लोगों की जिंदगी

शिवराज
इस तरह हो रही मौतों से ग्रामीण दहशत में, पलायन की तैयारी कर रहे जमुनापुर के ग्रामीण
सीतापुर। संदना क्षेत्र में फैला रहस्यमयी बुखार बिकराल होता जा रहा। एक ही दिन में इस रहस्यमयी बुखार की वजह से छरू लोगों की जान चली गयी। शासन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। क्षेत्र में में हजारों लोग रहस्यमयी बुखार की चपेट में है। गांव नतावलग्रान्ट जिसमें मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को क्षेत्र में रहस्यमयी बुखार से 6 मौते हुई। जिसमें रहस्यमयी बुखार से जमुनापुर नतवलग्रन्ट से दो मौते व अन्य गावों में चार मौते हुई। सैदापुर में बिमला 40 पत्नी मनीराम लगभग एक हप्ते से बुखार से पीडित थी जिनकी घर पर ही मृत्यु हो गयी। मन्नूलाल 68 पुत्र तेजा पांच दिन से बुखार से पीडित था घर पर ही मृत्यु हो गयी। प्रीतपुर में रामपाल 58 पुत्र दुर्गा रहस्यमयी बुखार से मृत्यु हो गयी। सवासी में रानी 75 पत्नी सुंदर की बुखार से मृत्यु, जमुनापुर नतावलग्रान्ट में बिक्रम 14 पुत्र सोबरन कई दिनों से बुखार से पीडित थे। जिनकी सुबह मृत्यु हो गयी। देवकी 40 पत्नी तुलाराम एक हप्ते से बुखार से पीडित थे जिनकी भी मृत्यु हो गयी। इन गांवों में मरीजों की तादात बढ़ती जा रही है। गंभीर रूप से बीमार सैदपुर से अंजुमन 5 पुत्र रामसुमिरन, अन्य 50 लोग भी बुखार की चपेट में हैं। प्रीतपुर में गंभीर रूप से बीमार रजनी 12 पुत्री राधेलाल, दिव्यांशी 12 पुत्री रामलोटन व करीब 45 और भी लोग बुखार से पीडित इस तरह से हो रही मौतों से समूचा क्षेत्र दहसत में है। उधर जमुनापुर के ग्रामीण गांव से पलायन की तैयारी कर रहे थे। जिस पर उपजिलाधिकारी राजीव पांडेय ने लाख समझाया तब जाकर ग्रामीण माने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *