Home > अवध क्षेत्र > प्रत्येक मंडल पर बूथ स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर काला दिवस मनाया

प्रत्येक मंडल पर बूथ स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर काला दिवस मनाया

कानपूर। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कांग्रेस सरकार द्वारा 25 जून 1975 को आपातकाल लागू किया गया था। इसके तहत लोकतंत्र की हत्या, मानवाधिकारों का हनन, देशवासियों पर विभिन्न प्रकार के अत्याचार किए गए थे। इस दिन को देश के इतिहास में काला दिवस के रूप में जाना जाता है। लाखों देशवासियों को जेल के सलाखों की पीछे डाला गया था। लोकतंत्र की आवाज को दबाया गया था।
इतिहास के इस दिन को काले दिवस के रूप में मनाते हुए आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं लोकतंत्र सेनानियों के घर जाकर उनसे मिले वहां उनका फूल माला व पटका पहनाकर एवं प्रमाणपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया व उनसे उन दिनों के अनुभव प्राप्त कर आम जनमानस से साझा किया और दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया।
लोकतंत्र के इस काले दिन पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता आज दिनांक 25 जून को मुंह पर काला मास्क लगाकर लोकतंत्र सेनानियों के घर गए वहां उनके अनुभवों से रूबरू होते हुए उन दिनों के भयावहता के बारे में चर्चा की सेनानियों ने बताया कि कैसे उनके समय में उनकी आवाज को दबा दिया गया और सभी राजनैतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं को अनैतिक रूप से जेल भेज दिया गया उन्होंने बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा किया गया यह कृत्य वे जीवन भर नहीं भूलेंगे और जनता की वह त्राहिमाम त्राहिमाम की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की लोगों में एक डर बैठ गया था लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था आम जनमानस में एक हलचल सी पैदा हो चुकी थी।
आज इसी के निमित्त जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में वर्चुअल माध्यम से लोकतंत्र सेनानियों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए एक वेबीनार आयोजित किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि सन 1975 में जिस तरह से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था. उस दौरान भाजपा ने आपातकाल के खिलाफ आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ी थी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से इंदिरा गांधी ने विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया था. वही स्थिति वर्तमान में पश्चिम बंगाल में बनी हुई है।
इसके साथ ही सांकेतिक रूप से पांच लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी पार्टी कार्यालय में नवीन मार्केट में किया गया। आज इस वेबीनार कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जगन्नाथ गुप्ता रहे जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया। जिसमेंघनश्याम गुप्ता अमरनाथ गुप्ता देवी चरण जयसवाल अरुण गुप्ता भोला नाथ शुक्ला आदि रहे।
जिला मीडिया प्रभारी ऋषि गुप्ता ने बताया कि यह काला दिवस आज प्रत्येक मंडल पर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर मनाया गया, सभी कार्यकर्ता द्वारा मुंह पर काला मास्क लगाकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार के द्वारा किए गए अमानवीय कृत्य का विरोध प्रदर्शन सांकेतिक रूप से किया गया। आज का कार्यक्रम कोविड-19 प्रोटोकोल को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *