Home > अवध क्षेत्र > परसेण्डी की मोनिका गुप्ता बनीं प्राथमिक शिक्षक संघ की महिला ज़िला उपाध्यक्ष

परसेण्डी की मोनिका गुप्ता बनीं प्राथमिक शिक्षक संघ की महिला ज़िला उपाध्यक्ष

जिला कार्य समिति बैठक में लिये गए फैसले के बाद जिला इकाई में पाँच नए चेहरे शामिल
सीतापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्य समिति में लिये गए सर्वसम्मत फैसले के बाद जिला इकाई का विस्तार करते हुए पाँच नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। इस बात की जानकरी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता और जिलामन्त्री खुश्तर रहमान खाँ ने दी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में रामप्रकाश साहू के नेतृत्व में संचालित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आज राजस्थानी होटल में सम्पन्न हुई जिसमें ब्लॉक परसेण्डी से शिक्षिका मोनिका गुप्ता को महिला जिला उपाध्यक्ष, महोली के शिक्षक दिनेश कनौजिया को जिला उपाध्यक्ष, हरगांव से शिक्षक वीरेन्द्र सैनी को जिला संगठन मन्त्री, ऐलिया से शिक्षक कामता प्रसाद को जिला प्रचार मन्त्री और लहरपुर से शिक्षक मुख्तार अहमद को जिला कोषाध्यक्ष का पदीय दायित्व दिये जाने पर आम सहमति बनी जिसके बाद इन्हें मनोनयन पत्र जारी कर पदाीय दायित्वों की जिम्मेदारी सौपीं गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता बताया कि प्रदेश में उत्तर पद्रेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के रूप में केवल रामप्रकाश साहू को ही उप निबन्धक, फर्म्स सोसायटीज, चिट्स एण्ड फण्ड द्वारा विधिमान्य करते हुए प्रदेशाध्यक्ष माना गया है और संगठन पदाधिकारियों की सूची को प्रमाणित करते हुए वर्ष 2025 तक प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया है। ऐसी स्थिति में अन्य जो लोग भी इस संगठन पर दावेदारी प्रस्तुत करते हैं वे विधिक रूप से अमान्य हैं किसी भी अन्य दावेदार को प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं है। प्रदेश एवं जनपद में केवल रामप्रकाश साहू के नेतृत्व में चल रहा संगठन ही विधिक एवं प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन है। जिसकी वैद्यता माननीय उच्च न्यायालय में भी प्रमाणित एवं सिद्ध हो चुकी है। माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का सम्यक अनुपालन न होने की स्थिति में प्रदेश संगठन द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में अवमानना वाद दायर किया गया है जिसके सुखद परिणाम जल्द ही सबके सामने होगे। जनपदीय संगठन में विस्तार के बाद नवीन पदोधिकारियों के चयन पर जनपद के शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। राकेश त्रिवेदी, सतेंद्र विक्रम सिंह, जयपाल, विजय गौतम, अख़लाक़ अहमद, विमलेश कुमार, रूबी सुल्ताना, विशम्भर प्रसाद, नीलम वर्मा, शिल्पा सिंह, अनीता, रुचि निगम, शिवि गुप्ता, बबिता शुक्ला, रामेन्द्र कुमार, सतीश कुमार आदि सैकड़ों शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *