Home > अवध क्षेत्र > मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह की 116वी जयंती

मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह की 116वी जयंती

हरिओम
कानपुर नगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की 116वी जयनती समाजवादी पार्टी ग्रामीण और नगर कार्यालय में चै0 साहब के चित्र पर माल्यार्पणकर तथा अपने श्रृद्धासुमन अर्पित कर मनायी गयी। सपा ग्रामीण में ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि चै0 साबह किसानो, मजलूमो और गरीबों के मसीहा थे और हमेशा उनकी उन्नति के लिए संघर्ष करते रहे। कहा कि बिना चै0 साहब की नीतियों को लागू किये देश को तरक्की के रास्ते पर आगे नही ले जाया जा सकता। कहा उन्होने अपना जीवन किसानो को उनके अधिकार दिलाने में न्योछावर कर दिया। कहा देश की समृद्धि तभी संभव है जब किसान खुशहाल होगा और चै0 साहब यह बात अच्छी तरह जानते थे। इस अवसर पर जितेन्द्र कटियार, अहिबरन सिंह, सुनील यादव सुरेश गुप्ता, मुमताज अहमद, धमेन्द्र यादव, कपिल सोनकर, सुनील यादव, अलोक सिह, ब्रम्हदत आदि उपस्थित रहे।
               इसी प्रकार सपा नगर में अध्यक्ष मोईन खान ने अपने सम्बोधन में कहा कि चैधरी साहब एक बहुत हजी ईमानदार व्यक्ति थे और हमेशा देश के हित में ही उन्होने काम किया। उन्होने कहा आज केंद्र की जापा सरकार किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। कहा भाजपा ने किसानों के कर्ज माफी के नाम पर उनके साथ गंदा मजाक किया है। कहा किसान देश का अन्नदाता होता है लेकिन भाजपा सरकार में आज किसान ही परेशान है, आत्महत्या करने को मजबूर है। चै0 साहब ने किसानो के लिए जीवन समर्पण किया था और इसी लिए आज वह किसानो के मसीहा के रूप में जाने जाते है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मोइन खान, वरूण मिश्रा, संजय ंिसह, मिंटू यादव, महिला अध्यक्ष दीपा यादव,  अरविंद याद, विरेन्द्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *