Home > अवध क्षेत्र > मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरुकता व आत्मरक्षा से संबंधित कार्यक्रम का किया आयोजन

मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरुकता व आत्मरक्षा से संबंधित कार्यक्रम का किया आयोजन

मझगई चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी ने महिलाओं को किया जागरूक
निघासन(खीरी) | पलिया मझगई, पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी के समस्त थानों में पशुपालन/ ईंट भठ्टों में काम करने वाली महिलाओं व लड़कियों एवं स्कूल/कॉलेज छोड़ चुकी बच्चियों/लड़कियों व नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं/महिलाओं को जागरुक करने हेतु मिशन शक्ति के तहत 07 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद के समस्त थानों में पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति” अभियान के तहत जागरुकता व आत्मरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद के समस्त थानों की एन्टी रोमियो स्क्वाड/ शक्ति मोबाइल द्वारा विभिन्न ग्रामों/मोहल्लों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/पशुपालन इकाईयों/ ईंट भठ्टों में जाकर उपस्थित महिलाओं/ बालिकाओं को जागरूक करते हुए आपात पुलिस सेवाओं के संबन्ध में जानकारी दी गई एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों 112,1090,102,108,181,1076,1098 आदि को बिना संकोच प्रयोग हेतु अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त सभी को महिला संबन्धी विभिन्न कानूनों जैसे तीन तलाक, धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, पॉक्सों एक्ट व छेड़छाड़ आदि से संबन्धित धाराओं / कानूनों से अवगत कराया गया।साथ ही थानों पर बनी महिला हेल्प डेस्क की उपयोगिता एवं डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों के नियुक्त रहने से आने वाली शिकायतकर्ताओं/पीड़िताओं की निजता का ध्यान रखते हुए समस्याओं के निराकरण कराये जाने के संबन्ध में भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *