Home > अवध क्षेत्र > 1 वर्ष से चल रहे घूरे के विवाद का ईसानगर थाना प्रभारी ने कराया सुलह।

1 वर्ष से चल रहे घूरे के विवाद का ईसानगर थाना प्रभारी ने कराया सुलह।

एक पक्ष ने ऑडियो वायरल कर थाना प्रभारी संजय त्यागी को दिया धन्यवाद।

*लखीमपुर खीरी।* इंसान अपने नाम से नही बल्कि अपने काम से जाना जाता है और यही कारण है कि वो इंसान अपने कार्यों के बलबूते उन उचाईयों को छूता है जिनका वो कभी सपना देखा करता है।
आज हम बात करेंगे एक ऐसे इंसान की जो खाकीधारी है और स्वभाव के अत्यंत विनम्र भी, जी हाँ हम बात कर रहे है जनपद खीरी के थाना ईसानगर के प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी की जो आये दिन अपने कार्यों की बदौलत शोशल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया पर छाए रहते है।
आपको बता दें कि थाना क्षेत्र ईसानगर के गाँव दुर्गापुर पडरी में एक साल से घूरे को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद में थाना ईसानगर प्रभारी संजय त्यागी ने सुलह समझौता कराकर लगाया फुल स्टॉप।
जब दोनों पक्षों का सुलह समझौता हुआ तो दोनों पक्षों ने थाना प्रभारी संजय त्यागी को धन्यवाद भी दिया और यही नही एक ऑडियो, जिसमे थाना प्रभारी संजय त्यागी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है उस ऑडियो को भी एक पक्ष ने वायरल किया, जिससे लोग इंस्पेक्टर संजय त्यागी की जमकर सराहना कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *