लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी खीरी शेलेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक खीरी पूनम द्वारा कोतवाली सदर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना स्तर पर बने “कोविड केयर हेल्प डेस्क” का निरीक्षण कर उपलब्ध उपकरणों थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर आदि की जांच की गयी तथा नियमित रूप से स्क्रीनिंग हेतु निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई आदि जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। थाने पर नियुक्त पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी की गई तथा उनके बेहतर इम्युनिटी हेतु नियमित रूप से हरी साग सब्जियाँ, मौसमी फल, ताजा व पौष्टिक भोजन, दूध, काड़ा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। ड्यूटी के दौरान सम्पूर्ण सुरक्षा उपकरणों को धारण कर सतर्कता बरतते हुए कोरोना वायरस से स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु भी निर्देश दिये गये।